Thursday, January 10, 2013

सब के जाम भरे हुवे है, फिर मेरा ही क्यों है खाली

सब के जाम भरे हुवे है, फिर मेरा ही क्यों है खाली...
क्यों मिलाती है, औरो को ही सोहरत यहाँ...
और क्यों मुफलिसों के घर अब तक है खाली...
ऐ मौला तेरे दरवार में मुझे बस अपनी बात कहने का मौका मिल जाये...
दहक जायेंगे उनके दिल जिन्होंने इस जुगनू को रात में जलते नहीं देखा होगा...

By :: Lalit Bisht 

Wednesday, December 19, 2012

इस तरह से रोकते है वो लोग अब रस्ते हमारे |


इस तरह से रोकते है वो लोग अब रस्ते हमारे |
सोने से पहले ही जगाते है , कही रातो में रातो में कोई खवाब ||

अब इन आँखों में नीद का आना एक ख्व्वाब सा हो गया है |
जब से वो शक्श हमसे जुदा सा हो गया है ||

शायद खबर नहीं होगी, उन लोगो को अभी |
जो हमें जगाने के लिये, रातों की नीदे ख़राब करते है अपनी ||

हमें तो आदत है, यूँ रातो में जगाने की |
उनकी सेहत देख लगता नहीं, क़ी वो भी वाकिफ होंगे इस हुनर से ||

अब जा कर कोई कह दे उनसे ,
की इन तूफानों का रास्ता न रोंके ||
एक पल में याद दिला सकते है तुम्हारी औकात |
मगर आज भी हम मानवता की हद नहीं पार करते ||

Saturday, December 15, 2012

मैं वो पत्थर हूँ, जिसे हर किसी ने ठुकराया हैं |




मैं वो पत्थर हूँ, जिसे हर किसी ने ठुकराया हैं |

हमारे इस भोलेपन का हर किसी ने फायदा उठाया हैं ||

तरह-तरह से रोकते है वो लोग अब रस्ते हमारे |

झोली फैलाये फिरते थे, जो कभी सामने हमारे ||


By: Lalit Bisit

Wednesday, December 12, 2012

करवातो में कटती रात, सिलवटो में बदल गयी |


करवटो में कटती रात, सिलवटो में बदल गयी |

करवटो में कटती रात, सिलवटो में बदल गयी |

इतने खुश थे, कि यूँ ही रात गुजर गयी ||

 इस कदर किया आज, किसी की  नजरो ने घायल |

बेजान ज़िन्दगी में जैसे हजारो रंग भर गयी ||


Saturday, October 20, 2012

उन छोटे बच्चो की भी क्या किस्मत होती है |

उन छोटे बच्चो की भी क्या किस्मत होती है |
जो एक बड़ा सा थैला उठा कर,
कभी सड़को से कूड़ा उठाते हैं ,
कभी स्टेशन से कूड़ा उठाते हैं ,
फिर....... जब घर जाते है तो,
एक रोटी भी चैन की नहीं खा पाते है ||

Friday, October 5, 2012

रोज मिलने की तमन्ना कही बढ न जाये |





रोज मिलने की तमन्ना कही बढ न जाये |

तेरी मोहब्बत का नशा मुझ पर कही चढ़ न जाये ||
 

इस उम्र में ये शौक अच्छा नहीं है ' ललित !'कही ये 

दुनियां तुझे भी दीवाना न कहने लग जाये ||